किसान खेत मजदूर यूनियन द्वारा निकाली गयी पदयात्रा




 रानीगंज-तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए रानीगंज में माकपा से सम्बद्ध किसान खेत मजदूर यूनियन द्वारा चोर भगाओ,बंगाल बचाओ नारा देकर विरोध प्रदर्शन किया गया.रविवार को बल्लभपुर स्तिथ शहीद सुकुमार बनर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और टीएमसी के भ्रष्टाचार का हिसाब तलब करते हुए मजदूर-किसान-कृषि मजदूर संगठन ने पदयात्रा निकाली.पदयात्रा के माध्यम से मांग की गई कि ग्राम पंचायतों को टीएमसी के लुटेरों से बचाया जाए और लोगों की पंचायत बनाई जाए.बल्लभपुर पंचायत क्षेत्र में एक सौ दिन के काम का दस महीने से लोगो का बकाया है . नया जॉब कार्ड बन नहीं रहा है, इसके खिलाफ वामपंथी ही लड़ रहे हैं .तृणमूल के छुटभय्या नेताओं ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर लालझंडे के नीचे रैली करते हैं तो पंचायत से कोई सुविधा नहीं दी जाएगी. सभी राज्यों और देशों के लोगों ने टीवी स्क्रीन और अखबारों में तृणमूल नेताओं और मंत्रियों द्वारा करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार को देखा है.इन्हें देखकर

.भले ही लोग इतने लंबे समय से चुप हैं, लेकिन अब वे आंख से आंख मिलाकर जवाब देने के लिए तैयार हो रहे हैं. कोयलांचल के गांवों और खनन क्षेत्रों में पदयात्रा की तैयारी के लिए बैठकें की गईं थी,उन सभाओं में आम लोगों ने बताया कि कैसे उन्हें सरकारी सुविधा से वंचित किया जा रहा है . उन लोगों ने खुद कहा था कि वे पदयात्रा में शामिल होंगे. रविवार को आम लोगों की भागीदारी में इसका असर देखने को मिला. किसान-मजदूरों ने आरोप लगाया तृणमूल-भाजपा की सेटिंग चल रही है. बीजेपी कोयला खदानें बेच रही है. दैनिक प्रयोग वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं. दोनों सरकारें मूक दर्शक बनकर भूमिका निभा रही हैं. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली