श्याम परिवार का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाई गयी





जामुड़िया-जामुड़िया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डोकानिया राइस मिल में श्याम परिवार का वार्षिक  महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर राजस्थान के जयपुर से आये भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी ने  गणेश वंदना से भजन से शुरुआत की, तत्पश्चात  हर- हर शम्भू जैसे भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया .प्रमोद त्रिपाठी को श्याम परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से उनको सम्मानित किया .श्री श्याम महोत्सव के इस मौके पर जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह एवं आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी भी महोत्सव में शामिल हुए. हरेराम सिंह को अजय कुमार खैतान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ,एवं मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी को सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू मेगोतिया ने दुप्पटा प्रदान कर सम्मानित किया . भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी ने जयप्रकाश डोकानिया को सम्मानित किया गया. इस महोत्सव में कोलकाता से आये भजन गायक अभिषेक शर्मा एवं शिल्पांचल के भजन गायक चंद्रशेखर पारीक उर्फ पिंटू ने भजनों की गंगा बहाई. महोत्सव में श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ -साथ श्रृंगार का भी आयोजन किया गया था .इसके अलावा छप्पन भोग एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया था .महोत्सव में देर रात तक श्रद्धालुओं ने कीर्तन का आनंद लिया. इस अवसर पर श्याम परिवार के सभी सदस्य गन उपस्थित थे.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात