तालाब मे कपड़ा धोने के दौरान लापता पति को ढूंढने के लिये किनारे पर अपने दो बच्चों के साथ टकटकी लगाई बैठी है पत्नी




आसनसोल-पश्चिन बंगाल आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 44 के बुद्धा के रहने वाले व धोबी का काम करने वाले मोहमद अख्तर की पम्पू तालाब मे कपड़ा धोने के दौरान अचानक से गायब हो जाने के बाद पुरे इलाके मे अफरा -तफरी का माहौल है, इलाके के लोग पम्पू तालाब स्थित धोबी घाट पर जाकर दोपहर तीन बजे से लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, पर अख्तर का कोई खोज खबर नही मिल पा रहा है, आलम यह है की दोपहर तीन बजे से अख्तर की पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को लेकर बिना खाए -पिये तालाब के किनारे पर टकटकी लगाए बैठी है, की कहीं से उसके पति अख्तर उसके आँखों के सामने आ जाए और वह उनके साथ घर चले जाएं, बुद्धा इलाके के लोग धोबी घाट पर पहुँच अख्तर की पत्नी नसीमा को समझा -बुझा कर वापस घर जाने की बात तो कह रहे हैं, पर नसीमा किसी की एक नही सुन रही है, और अपने पति के साथ वापस घर जाने की जिद लगाए तालाब के किनारे बैठी है, वहीं घटना की खबर सुन मौके पर साऊथ थाना पुलिस के साथ -साथ वार्ड संख्या 24 की तृणमूक पार्षद फंसबी आलिया सहित वार्ड संख्या 44 के तृणमूल पार्षद अमरनाथ चटर्जी के कई सहयोगी लगातार धोबी घाट पर नजरें जमाए हुए हैं, साथ ही धोबी घाट पर लगे सिसिटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, की कहीं से भी अख्तर की कोई सुराग मिल सके पर अख्तर का कोई सुराग नही मिल पा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात