आसनसोल नगर निगम की आन और मेयर की कुर्सी की शान धूल फांक रही है-चैताली तिवारी



आसनसोल: बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के व्यवसाय लाइसेंस का मुद्दा एक नया मोड़ ले लिया है। आसनसोल नगर निगम के विपक्ष की पार्षद चैताली तिवारी ने इसको लेकर एक विस्फोटक पत्र मेयर विधान उपाध्याय को लिखी है। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि मेयर के द्वारा लाइसेंस रद्द कर दिए जाने के बाद फिर से नगर निगम कार्यालय के द्वारा बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को व्यवसाय लाइसेंस मुहैया करवाया गया है। चैताली तिवारी ने शनिवार को मेयर को पत्र लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रिटेल शॉपिंग चेन के मामले में यह देखा गया है कि आसनसोल नगर निगम ने इस कंपनी को 26 अगस्त 2022 को जारी किए गए ट्रेड लाइसेंस को रद्द कर दिया है। लेकिन फिर उसी कंपनी को से 01नवंबर 2022 को ट्रेड लाइसेंस जारी कर दिया गया। अब पुन: आसनसोल नगर निगम के मेयर द्वारा दिनांक 01 नवंबर 2022 को अन्य ट्रेड लाइसेंस जारी करने के बावजूद उनके निरस्तीकरण पत्र दिनांक 26.08.2022 के क्रम में व्यवसाय बंद करने के संबंध में दिनांक 10 नवंबर 2022 को नोटिस जारी किया गया है। इससे साबित होता है कि आसनसोल नगर निगम के मेयर का आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों पर कोई आंतरिक नियंत्रण नहीं है और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके कार्यालय द्वारा इस कंपनी को एक और ट्रेड लाइसेंस पहले ही जारी किया जा चुका है।हम आपको इस कंपनी को ट्रेड लाइसेंस जारी करने और रद्द करने के दोनों प्रमाणपत्र संलग्न कर रहे हैं। इन तमाम घटनाओं और तथ्यों से साबित होता है कि आसनसोल नगर निगम की शान और मेयर की कुर्सी की शान धूल फांक रही है। इन सभी घटनाओं और वर्तमान बोर्ड द्वारा आसनसोल नगर निगम के अनुचित प्रबंधन और कामकाज को देखकर हम बहुत आहत हैं। हम आशा करते हैं कि आसनसोल नगर निगम आसनसोल के नागरिकों को राहत देने के लिए अपने पिछले गौरव और उचित तरीके से कार्य करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात