आसनसोल कोर्ट परिसर में किया गया द जंगीपुर ट्रायल फिल्म की शूटिंग




आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला अब फिल्म शूटिंग स्थलों में से एक हो गया है। एक तरफ आसनसोल शिल्पांचल और कोयलांचल के कई जगहों पर अक्षय कुमार की कैप्सूल गिल फिल्म की शूटिंग हो रही है तो वही दूसरी तरफ आसनसोल कोर्ट स्क्वायर में शताब्दी रॉय की द जंगीपुर ट्रायल फिल्म की शूटिंग हो रही है। रविवार को कई दृश्य आसनसोल कोर्ट परिसर में फिल्माया गया।इस फिल्म में अभिनेत्री शताब्दी रॉय अभिनय कर रही है।इस शूटिंग को देखने के लिए लोगों की जमघट लग गई। गौरतलब है कि इस फिल्म के माध्यम से एक दशक बाद सांसद शताब्दी राय बड़े पर्दे के तरफ रुख कर रही है।इस फिल्म में शताब्दी राय वकील दीया हलदर जैसे गंभीर किरदार को निभा रही है।कोर्ट रूम थ्रिलर का निर्देशन देबादित्य बंदोपाध्याय कर रहे हैं और इसे अमित बहल और देबादित्य ने प्रोड्यूस किया है।फिल्म में कबीर बेदी, अमित बहल,जावेद जाफ़री,राजेश खट्टर,जाकिर हुसैन, व्रजेश हिरजी, कन्नन अरुणाचलम,समीक्षा भटनागर, दीपक काज़िर, सुशील पांडे, चिराग वोरा, जय उपाध्याय और इश्तियाक खान जैसे कलाकारों की टुकड़ी शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात