आसनसोल : बीते 2 नवंबर को चित्रा में हुई दुर्घटना को लेकर विपक्षी दल तो आंदोलन कर ही रहे थे। लेकिन अब नागरिकों ने भी बालू ढुलाई बंद करने और उस दुर्घटना के दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग पर सड़क पर उतर कर आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी के तहत बुधवार को सचेतनता नागरिक मंच के तरफ से बर्नपुर में एक मौन जुलूस निकाला गया। यग मौन जुलूस बारी मैदान से शुरू होकर बर्नपुर का विभिन्न क्षेत्रों को परिभ्रमण करते हुए पुनः बारी मैदान में समाप्त हुआ। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। वे लोग बड़े-बड़े बैनर लेकर चल रहे थे । जिस पर मान उनकी मांग लिखी हुई थी। जिसमें लिखा हुआ था कि दो नंबर के हुई दुर्घटना के दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाए और बर्नपुर चित्रा रूट से बालू ढुलाई बंद किया जाए।इस दौरान जुलूस का अगुवाई कर रहे रूपक ने बताया कि बीते 2 नवंबर को चित्रा में बालू डंपर के धक्के मारने से बिट्टू सिंह और विदेशी देवघरिया की मौत हो गई। वे लोग समाजसेवी थे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए हम लोगों ने मौन जुलूस निकाला है। इस जुलूस के माध्यम से हमारी मांग है कि इस रूट से बालू ढुलाई बंद किया जाए और दुर्घटना के दोषी लोगों को सजा दी जाए।









0 टिप्पणियाँ