डंपर के धक्के से हुई दो युवकों की मौत से आक्रोशित नागरिकों ने मुआवजे की मांग पर हीरापुर थाना को किया घेराव




आसनसोल : मंगलवार की रात चित्रा मोड़ के समीप ओवरलोडिंग बालू से लदे डंपर ने बाइक को धक्का मार दी। जिसमें बिट्टू सिंह और विदेशी देवघरिया नामक दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों ने मुआवजे की मांग पर हीरापुर थाना का घेराव किया। इन लोगों की मांग थी कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा दी जाए और साथ ही बालू ढुलाई बंद करवाई जाए एवं जिस डम्पर ने धक्का मारा है। उसके चालक को सजा दी जाए। घेराव के दौरान प्रदर्शन कर रहे नागरिकों में काफी आक्रोश था। वे लोग पुलिस अधिकारी से बार-बार पूछ रहे थे कि आखिर किसके शह पर यह ओवरलोडिंग अवैध बालू ढलाई का धंधा चल रहा है। उन्हें तृणमूल नेता कैप्टन दा आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन प्रदर्शनकारियों का आक्रोश थमने का नाम ही नहीं ले रहा था इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि मृत दोनों युवक जरूरतमंद लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहते थे। उनके दुख सुख में वे लोग हमेशा शामिल रहते थे। उनके मौत से स्थानीय लोगों की अपूरणीय क्षति हुई है।वे तृणमूल के कार्यकर्ता थे। लेकिन उसके पहले वे आसनसोल शिल्पांचल के निवासी थे। हमारे मित्र थे। अवैध बालू ढुलाई के धंधे के कारण उनकी जान चली गई।उनके दो-दो बच्चे हैं। उनकी क्या गलती है। उनका अब जीवन कैसे कटेगा। इसके लिए उन्हें उचित मुआवजा दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि धंधा चले लेकिन आम नागरिकों का जीवन भी सुरक्षित हो। इसका भी पुलिस प्रशासन को ध्यान देनी चाहिए। कई बार उन लोगों ने इसका विरोध किया है।लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में असफल साबित हुई है। बाद में पुलिस अधिकारी के मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद घेराव समाप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली