बांकुड़ा- बांकुड़ा श्याम परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झांकियों से ओतप्रोत निशान शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में कई सौ की संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए जो कि बांकुड़ा स्टेशन मोड़ से शुरू होकर गाने बाजे के साथ नूतनगंज ,रास तला ,रानीगंज मोड़ ,सांखारी पाड़ा , हरेश्वर मेला , इंदारा गोड़ा ,व्यापारी हॉट होते हुए शहर परिक्रमा के उपरांत व्यापारी हॉट स्थित श्री श्याम मंदिर में समाप्त हुई शोभायात्रा के बाद गणेश पूजन एवं ज्योति प्रारंभ से लेकर श्री श्याम मंगल पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया .दो दिन चलने वाले श्री श्याम जन्मोत्सव पर बाबा का भव्य दरबार अलौकिक श्रृंगार , अखंड ज्योत एवं भव्य संकीर्तन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है भक्तों को मुग्ध करने के लिए आमंत्रित कलाकार तातसा गुप्ता एवं दिवेश पारीख के द्वारा भजन कीर्तन पेश किया जाएगा इस मौके पर बांकुड़ा श्याम परिवार सेवा समिति अध्यक्ष सीताराम जीउराजीका एवं देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष कार्तिक शुक्ल की एकादशी एवम द्वादशी पर श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है विगत वर्षों में कोरोना महामारी के कारण धूमधाम से पालन किया जाना संभव नहीं हो सका जिसकी भरपाई इस बार पूरी की जाएगी .जन्मदिन पर केक काटा जाएगा .जन्मोत्सव के लेकर बाबा के भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है श्री श्याम जन्म उत्सव की शुरुआत निशान शोभायात्रा के साथ शुरू हुई शनिवार को दोपहर को बाबा का प्रसाद वितरण किया जाएगा
दूसरी तरफ बांकुड़ा शहर के कुचकुचीया स्थित श्री श्याम मंदिर में भी बाबा का जन्मदिन मनाया गया जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति की तरफ से निशान शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए बाबा के मंदिर को सजावट की गई है इस बारे में समिति के सचिव काल्टू बगड़िया ने बताया कि रात में केक काटकर जन्मदिन मनाया जाएगा शाम से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है









0 टिप्पणियाँ