कालीपहाड़ी स्थित आसनसोल शहर का प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य हुआ शुरू, प्रवेश द्वार का नाम बदलने को लेकर विपक्षी पार्षदों का विरोध




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के द्वारा आसनसोल शहर में प्रवेश करने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाई जा रही है। एक प्रवेश द्वार काली पहाड़ी के समीप बनेगा। जहां वर्तमान में अभी सिटी ऑफ ब्रदरहुड का गेट बनाया गया है। वहीं दूसरा गेट विश्व बंगला गेट के तर्ज पर जुबली मोड़ के समीप बनाया जाएगा। जबकि एक के बर्नपुर मोड़ भगत सिंह स्टैचू के समीप बनेगी। गुरुवार को काली पहाड़ी स्थित गेट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। निर्माण कार्य के शुरू करने के समय आसनसोल के नगर निगम के उपमेयर वसीम उल हक और निगम कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे। इसके संबंध में नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि आज से आसनसोल के काली पहाड़ी स्थित प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसका टेंडर और वर्क आर्डर पास हो चुका है। जल्द ही तीन गेट का निर्माण कराना है। इसलिए तेजी के साथ यह कार्य की जा रही है। इसके बाद जुबली और भगतसिंह मोड़ पर भी गेट का निर्माण करवाया जाएगा।

वहीं दूसरी आसनसोल के प्रवेश द्वार का नाम बदलने पर विपक्षी पार्षदों ने ऐतराज जताते हुए मेयर को पत्र लिखा है।

 नए प्रवेश द्वार का नाम आई लव आसनसोल किया जा रहा है, जबकि पुराने प्रवेश द्वार का नाम सिटी ऑफ ब्रदरहुड था। नये नाम पर नगर निगम के विपक्षी दल की नेता भाजपा पार्षद चेताली तिवारी और 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने इस पर एतराज जताई है। इसको लेकर उन लोगों ने मेयर विधान उपाध्याय को गुरुवार को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन लोगों ने मांग किया है कि आसनसोल नगर निगम के द्वारा आसनसोल शहर का जो प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। उसका नामाकरण नहीं बदला जाए। आसनसोल नगर निगम के द्वारा घोषणा किया गया है कि नए प्रवेश द्वार का नाम आई लव आसनसोल होगा। वर्ष 2018 में जो प्रवेश द्वार पर सीटी आप ब्रदर हुड लिखवाया गया था। उसी नाम को रखा जाए। क्योंकि यह नाम इस शहर को एक पहचान देती है। यहां के लोगों में एकता की भावना को मजबूत करती है। साथ ही यह एक भावनात्मक नाम है। इसलिए इस नाम को नहीं बदला जाए। उस गेट का नामाकरण सीटी ऑफ ब्रदरहुड अर्थात भाईचारों का शहर के रूप में ही रखा जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात