बराकर- केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों एक ही रास्ते पर चलने का कार्य कर रही है .बंगाल सरकार के मंत्री से लेकर तृणमूल कांग्रेस के बड़े बड़े नेता जेल मे है .उक्त बातें सीपीएम तथा ट्रेड यूनियन नेता सुजित भट्टाचार्य ने सीपीएम द्वारा महंगाई के विरुद्ध निकाले गए पदयात्रा के दौरान बराकर सटेशन के निकट पथ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा .उन्होंने कहा कि पूर्व बर्दवान में आलु 4 रुपये किलो मिल रहा है ,लेकिन राज्य सरकार की गलत नीति के कारन यहां पर 26 रूपये में आलू मिल रहा है. उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने गैस की कीमत अभी 1100 कर दिया है. पेट्रोल और डीजल महँगा कर रखे है. उन्होंने कहा कि सीपीएम के राज्य में एक भी मंत्री विधायक और सांसद जेल नहीं गया. उक्त पदयात्रा बस स्टैंड से बराकर तक निकाला गया .इस अवसर पर राधागोविन्द राय ,मनोज रजक, केशव घोष ,महेश बर्मा, एम मण्डल, सुरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों लोग पद यात्रा में शामिल थे.

0 टिप्पणियाँ