बंगाल-झारखंड सीमा से प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरफ की हजरों बोतलें बरामद






कुल्टी-आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कुल्टी थाना की चौरांगी फाड़ी की पुलिस के सहियोग से मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राज्यमार्ग बंगाल-झारखंड सीमा के डुबुडीह चैक पोस्ट पर बिशेष नाका जाँच अभियान के दौरान कानपुर से कोलकाता की और जा रही मसाला लदी ट्रक से प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरफ की 3,000 बोतलें बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात जाँच अभियान के ट्रक को रोका कर तलाशी ली गई तो ट्रक में मसाले लदे हुए थे एंव उसके बीच में प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरफ के 30 बॉक्स मिले। इन 30 पेटियों में कुल 3,000 फेंसेडिल कफ सिरफ की बोतलें पुलिस ने बरामद की। इस दौरान एसीपी कुल्टी सुकांत बनर्जी, कुल्टी थाना अधिकारी कृष्णनेन्दू दत्ता, चौरंगी फाड़ी प्रभारी अलोकेश बनर्जी, एडीसीपी के खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर, चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि भारत मे 2016 में फेंसेडिल कफ सिरफ को प्रतिबंधित किया गया था , तब से ही इस सिरफ की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती आ रही है। इसका मुख्य इस्तेमाल नशे के दौरान उपयोग में होता है। बताया जा रहा है कि इस सिरफ की मांग बांग्लादेश में काफी है और वहा इस सिरफ की कीमत करीब 1000 से भी अधिक बताई जा रही है। हालांकि सीमा क्षेत्र से प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरफ बरामद होने के बाद मामले को लेकर पुलिस जाँच कर रही है। लेकिन आशंका ये जताई जा रही है कि ये कफ सिरफ बंगाल होते हुये बांग्लादेश में खपत की जानी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन