मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से दीपावली प्रीति मिलन कार्यक्रम






 रानीगंज- रानीगंज शहर के प्रतिष्ठित मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन आसनसोल स्थित सिग्नेचर होटल में की गई .इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवं उसके परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली काली पूजा एवं छठ की एक दूसरे को बधाई दिया .इस अवसर पर एक और जहां शिक्षक प्रदीप सिंह द्वारा गाए गीत को मुक्त कंठ से सराहा गया, वहीं दूसरी और संस्था के वरिष्ठ सदस्य केपी सिंह ने कहा कि रानीगंज का मॉर्निंग वाकर योगा ग्रुप संस्था के सभी सदस्य एक परिवार की तरह है . समय-समय पर इस तरह से कार्यक्रम का आयोजन संस्था द्वारा की जाती है . अशोक अरोड़ा ने कहा कि गैर राजनीतिक इस संस्था द्वारा सिर्फ मॉर्निंग वाकिंग ही नहीं बल्कि समाज के अन्य कार्यों जैसे मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना, स्वास्थ्य जांच शिविर,योगा कैम्प या समाज में किसी प्रकार के कार्यक्रम द्वारा आयोजित होने पर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है . इस अवसर पर कौशल सिंह ने कहा ने कहा की ठंड मौसम का स्वागत हम लोगों ने अपने कार्यक्रम के साथ गर्मजोशी से किया है एवं इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं आपसी एकता एवं भाईचारा का अद्भुत मिसाल यह संस्था है. ललित झुनझुनवाला ने कहा की यह एक ऐसी संस्था है जिसमें किसी भी सदस्य के दुख तकलीफ होने पर सभी मिलजुल कर उसके समस्या का समाधान के लिए एकजुट हो जाते हैं .इस अवसर पर संस्था सदस्यों ने गीत संगीत नृत्य का आनंद लिया. इस कार्यक्रम के दौरान ललित क्याल, ओमप्रकाश भुवालका, सुशील गनेड़ीवाल,डॉ मनोज, मनोज तिवारी , पवन केजरीवाल, विजय गुप्ता ,पुरुषोत्तम गुप्ता, मनोज साव सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम का संचालन मनोज केसरी ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली