केंदुलिया ग्राम में निकले शिव की प्रतिमा को देखने जुट रही लोगो की भीड़




जामुड़िया- रविवार को जामुड़िया से चाँदा जाने वाले मुख्य सड़क के पास केन्दुलिया पानी टंकी स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के समीप जंगल में चरवाहे द्वारा शिव की मूर्ती दिखाई देने पर यहाँ के लोगो में एक खुशी का माहौल व्याप्त है. इसे देखने के लिए केन्दुलिया ग्राम के अलावा निम डांगा, मिश्री डांगा,जोबा, पाथर डांगा, एबीपिटस, निघा, शिव डांगा, श्रीपुर, चाँदा एवं जामुड़िया से सोमवार की सुबह से भीड़ इकट्ठा हुए,एवं लोग इस शिव के मूर्ती पर फुल फल धुप एवं अगरबत्ती ओर पैसे चढ़ा कर आरती भी कर रहे हैं. शिव की मूर्ति देखने आये केंदुलिया निवासी रामलाल कोड़ा ने कहा कि यहाँ पर इस तरह का शिव मूर्ती मिलना कोई चमत्कार से कम नहीं है. यहाँ हिन्दू के लिए एक आस्था का जगह मिल गया है इस ग्राम में शिव मंदिर नहीं था, जिसके कारण शिवरात्रि के समय यहां के आसपास लोगो को पुजा करने के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन इस तरह से अचानक शिव की मूर्ती मिलना हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है. इस जगह पर एक शिव मंदिर स्थापना किया जाय तो बहुत ही अच्छा कार्य होगा.वहीं कूछ लोगो का कहना है कि ब्रिटिश काल में यहां उनके कैम्प हुआ करते थे,जिसमें काफी संख्या में हिन्दू भी थे, सम्भवत वह यहां इस शिव को पूजा करते थे जो आज भी विधमान है.ग्राम वासी यह कतई मानने को तैयार नहीं है शायद किसी न यहां इस शिव मूर्ति को रख दिया होगा.उनका कहना है इस मूर्ति के ऊपर दीमक की बाम्बी की तरह मिट्टी से लिपटी हुई है,जो मूर्ति के प्राचीन होने का गवाह देती है. वहीं केन्दुलिया ग्राम में मिले शिव मूर्ती को देखने के लिए जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह बी मौके पर पहुँचे ओर उन्होनेभी विधि विधान के अनुसार पुजा अर्चना कर शिव प्रतिमा को प्रणाम किया. उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड संख्या पाँच स्थित केन्दुलिया ग्राम में शिव की मूर्ती दिखलाई दिया है, जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से लोग आ रहे हम भी यहाँ पहुँच कर उनका आशीर्वाद लिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता