स्थानीय युवकों को नौकरी प्रदान किये जाने की मांग को लेकर कारखाना के परिवहन बन्द कर विरोध प्रदर्शन।किया




 जामुड़िया: जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र में स्थानिय युवकों को कारखाना में नौकरी देने मांग को लेकर गुरुवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित केन्दा फाड़ी अन्तर्गत हिजलगोड़ा ग्राम के लोगों ने श्याम मेटालिक कारखाना के परिवहन रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. जिसकी वजह से मौके पुलिस बल तैनात करना पड़ा. प्रदर्शनकारी स्थानीय शेख रकीबुल ने कहा कि हिजलगोडा ग्राम की अंदर से होकर श्याम सेल कारखाना का पानी का पाइप लाइन गया हुआ है, जिस समय पानी का पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था उस समय कारखाना प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि स्थानीय बेरोजगार युवकों को कारखाना में काम पर रखा जाएगा लेकिन आज तक कारखाना प्रबंधन कोई भी बेरोजगार युवकों को काम पर नहीं रखा है. मजबूर होकर आज युवकों ने कारखाना के वाहनों को रोक दिया है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं .जब तक कारखाना प्रबंधन उनकी मांग को नही मानेगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. स्थानीय लोगों ने पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कारखाना प्रबंधन ने पुलिस को हमलोगों के ऊपर मामला दर्ज करने की धमकी दिया है, लेकिन हमलोग किसी पुलिस प्रशासन की धमकी के आगे झुकने वाले नहीं है. हमे काम देने के बाद आंदोलन खत्म हो जाएगा, वहीं अंदोलन कर रहे लतीफ़ा बीबी ने कहा कि सीपीआईएम चोर था ओर जो अभी पश्चिम बंगाल सरकार में टीएमसी है वह डकैत है. कई बार इस ग्राम के लोगो को कारखाना में नौकरी देने की मांग को लेकर युवकों के नाम की सूची बना करके ले गये हैं ,लेकिन उसका कोई भी हल नहीं निकल पाता है. दूसरी और कारखाना प्रबंधन ने कुछ भी कहने से इनकार किया . समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता