पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुरुलिया टीएमसी ने किया सांगठनिक बैठक



 जामुड़िया -जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के चुरूलिया ग्राम में तृणमूल कांग्रेस को इस पंचायत चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित हासिल करने के लिए सभी तैयारी जोरो शोरो से कर रही है. इस क्रम में चुरूलिया तृणमूल कांग्रेस के कार्यलय मे सभी पंचायत सदस्य ओर समिति को लेकर शनिवार को एक कर्मी बैठक का आयोजन किया गया. कर्मी सभा के मौके पर जामुड़िया ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी ने कहा कि अब पंचायत चुनाव को लेकर थोड़ा ही समय बचे है .हमारे पंचायत के जितने भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता है, अभी से ही वोटर लिस्ट से सम्बंधित लोगो के समस्या को दूर करने का कार्य शुरू कर देना है. इस चुनाव में साफ छवि वाले को ही चुनाव में खड़ा करना होगा. हमें इस बात को ध्यान में रखते हुए की हमें चुनाव में चयन ना कर दूसरे को चयन किया गया है,बल्कि हमे यह देखना होगा कि वह हमारे तृणमूल कांग्रेस के लोग है .हम सब मिलकर एक साथ कड़ी मेहनत कर हमारे उम्मीदवार को जीत दिलाना होगा, ओर राज्य सरकार के द्वारा किये गये सभी कार्य को हर पंचायत के लोगो को पहुंचाना होगा, ताकि सभी चुरूलिया ग्राम पंचायत लोग विकास कार्यो को देखते हुए हमें भारी मतो से विजय बनाये. बैठक में सुलेखा मंडल, रेणुका बाउरी ,प्रदीप मुखर्जी, अनिमेष बैनर्जी ,अब्दुल हाउस, शेख अशरफ, उज्जवल मुखर्जी, ब्रज नारायण राय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली