यह दुर्घटना नहीं हत्या - चैताली तिवारी




आसनसोल नगर निगम के विपक्ष के नेता और भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने डामरा में हुई दुर्घटना पर कहा कि इसे वे दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या मानती है। क्योंकि 12 नवंबर को उन्होंने मेयर, जिला शासक, एडीडीए के चेयरमैन को पत्र लिखा था और ऐसी दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की थी। साथ ही इस पर कार्यवाही करने की मांग की थी। लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और एक व्यक्ति की जान चली गई। वही पूर्व में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए जिला शासक, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम सभी को जानकारी दी गई थी। लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इन बालू माफियाओं पर नकेल क्यों नहीं कस रहा है। आज डामरा में बालू के लदे वाहन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके पहले भी चित्रा मोड़ पर दो युवकों की मौत हो गई। भाजपा के द्वारा बार-बार इन बालू माफियाओं पर नकेल कसने की मांग की गई। लेकिन पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अब भाजपा के पास एक ही रास्ता बच गया है कि वह बालू ढुलाई बंद कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाये। कोई भी कानून जनता के लिए ही बनता है। यदि जनता ही सुरक्षित नहीं हो, तो ऐसा गाइडलाइन क्यों दिया गया। भाजपा 22 नवंबर के बाद बालू ढुलाई को बंद कराने के लिए अदालत की दरवाजा खटखटाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन