रानीगंज बोरो दो क्षेत्र में दुआरे सरकार प्रकल्प के तहत पांच स्थानों में होगी कैम्प




रानीगंज- पूजा के ठीक बाद रानीगंज दो नंबर बोरो कार्यालय क्षेत्र में दुआरे सरकार परियोजना शुरू होने जा रही है. इस सरकारी परियोजना का पांचवां चरण 2 नवंबर से पाड़ाय समाधान के तहत रानीगंज के पांच अलग-अलग स्थानों पर शुरू होगा .यह दुआरे सरकारी परियोजना रानीगंज के शिशु बागान नजरूल मंच, मांगलिक भवन, सिआरसोल स्तिथ सुवर्ण जयंती मंच, हुसैन नगर मैदान रेन बसेरा होम, बर्न्स प्लॉट स्तिथ नंदलाल जालान शिक्षा सदन में होगी, जो इस बार सुबह 10 बजे से शुरू होगी . इस बार दुआरे सरकार में 100 दिन के कार्य की परियोजना को छोड़कर बाकी सभी सरकारी परियोजनाओं का लाभ का फॉर्म देकर पंजीकरण होगा . साथ ही बिजली विभाग और भूमि का पट्टा विभाग को भी नए सिरे से जोड़ा गया है. इन सबके साथ ही हेल्थ ​​चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है . ज्ञात हो कि दुआरे सरकार योजना के पहले चरण में करीब 35 हजार लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. बाद में दुआरे सरकारी कार्यक्रम के तहत चार चरणों में करीब 1 लाख उपभोक्ताओं को इस कार्यक्रम का लाभ मिल चुका है. .आसनसोल निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिब्येंदु भगत ने कहा कि इस बार इस कार्यक्रम से वंचित सभी उपभोक्ता इस कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे और अपनी विशेष विशेष योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे . मंगलवार दोपहर उन्होंने विभिन्न शिविरों की तैयारीयों का जायजा लिया.उन्होंने बताया कि आसनसोल नगर निगम के सभी 10 बोरो में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक फार्म लिया और जमा दिया जाएगा.सिर्फ कैम्प के माध्यम से लिये गये फॉर्म मान्य होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात