पार्षद अशोक रुद्रा ने कहा कि अवैध बालू ढलाई के धंधे को लेकर पुलिस प्रशासन बना मूक दर्शक




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 78 के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अशोक रूद्र दो तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं के बालू के डंपर से धक्का लगने के कारण मृत्यु से काफी आहत हैं। इस घटना को लेकर वे पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोशित भी दिखे। उन्होंने कहा कि दामोदर नदी घाट से ओवरलोडिंग अवैध बालू का धंधा चल रहा है। इसमें प्रत्येक डंपर ₹300 की वसूली भी की जा रही है। यह किसके शह पर चल रहा है। उन्हें पता नहीं। लेकिन पुलिस प्रशासन इस धंधे को लेकर मुक दर्शक बनी हुई है। इसके पहले भी मई महीने में यहां एक दुर्घटना हुई थी। तब उन्होंने 25 मई को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 बजे इस्को के कर्मचारियों की छुट्टी होती है। जिसके कारण रोड पर कर्मचारियों का आवागमन होता है। इसलिए इस दौरान बालू ढलाई बंद की जाए। रात 12 बजे से 6 बजे तक बालू ढुलाई का समय दिया जाए। लेकिन पुलिस ने उनके पत्र पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने एक काम किया। मेरा सुरक्षा प्रहरी को हटा दिया। यह अलग बात है कि सरकार हमें सुरक्षा गार्ड देगी या नहीं। उस दुर्घटना के बाद भी देखा गया कि पौने दस बजे से ही बालू ढलाई कि डंपर का आवागमन शुरू हो जाता है। जिसके कारण दो सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। वे इस पार्टी ऑफिस में रहते थे।वे हमारे भाई थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनकी बात पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि नहीं सुनेंगे, तो आखिर लोग कहां जाएंगे। हमारी मांग है कि इस अवैध ओवरलोडिंग बालू की धंधा को बंद की जाए। जो दोषी हैं उन्हें सजा दी जाए। मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दी जाए। अनन्थया हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता