बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्कूल स्थानांतरण करने की मांग को लेकर जिला शासक को सौंपा ज्ञापन




आसनसोल : बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिला के जिला शासक एस अरुण प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपने गया। लेकिन उनके अनुपस्थिति के कारण यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला शासक डेवलपमेंट को सौंपा गया जिसमें मांग की गई है कि बर्नपुर गुरुद्वारा परिसर में गुरु नानक प्राइमरी और हाई स्कूल संचालित होती है। इन दोनों स्कूलों के कारण कहीं ना कहीं गुरुद्वारा के पवित्रता और शांति भंग होती है। इसलिए गुरुद्वारा की पवित्रता और शांति के लिए इन दोनों स्कूलों को गुरुद्वारा परिसर से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे गुरुद्वारा के छत पर गुरु नानक गर्ल्स प्राईमरी और हाई स्कूल चलता है। स्कूल प्रबंधन हमारे धर्म और गुरुद्वारा चलाने में काफी अड़चनें पैदा कर रहे हैं। जिसके कारण गुरुद्वारा चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। साथ ही हमारे गुरुद्वारा की पवित्रता भी कहीं ना कहीं भंग हो रही है। इसलिए हमारी मांग है की इन दोनों स्कूलों को यहां से स्थानांतरित किया जाए। हम लोगों ने अतिरिक्त जिला शासक से अपनी मांगे रखी। उन्होंने गंभीरता के साथ हमारी बातों को सुना और उन्होंने हमारी मांग को गंभीरता से लेते हुए इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि जिला प्रशासन हमारी मांग को नहीं सुनेगा तो हम इस मामले को राज्य सरकार तक ले जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात