जामताड़ा में नए स्टॉपेज के उपलक्ष में पूर्वा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया



 आसनसोल :श्री सुनील सोरेन, माननीय सांसद, दुमका ने श्री इरफ़ान अंसारी, माननीय विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में 12303/04 पूर्वा एक्सप्रेस को आज दिनांक 26.11.2022 (शनिवार) को जामताड़ा स्टेशन पर इसके नए ठहराव के उपलक्ष्य में झंडी दिखाकर रवाना किया। आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक श्री परमानन्द शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

श्री सोरेन, माननीय सांसद ने अपने भाषण में, जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय लोगों की लंबे समय से पोषित आकांक्षा को पूरा करने के उद्देश्य से जामताड़ा स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस का ठहराव प्रदान करने के लिए माननीय प्रधान मंत्री और माननीय रेल मंत्री को धन्यवाद दिया। इससे इस क्षेत्र के लोगों के लिए परिवहन सुविधा में और सुधार होगा। यह क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा और क्षेत्र के लोगों को हावड़ा और दिल्ली के बीच तेजी से कम्युनिकेट (संपर्क)करने में सक्षम करेगा।

श्री इरफान अंसारी, माननीय विधायक/झारखंड ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखीं।

श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने अपना स्वागत भाषण दिया।

श्री शर्मा ने जामताड़ा स्टेशन का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को स्टेशन में और सुधार करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 12303 अप हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 11.13 बजे जामताड़ा पहुंचेगी. और 11.15 बजे रवाना होगी। जामताड़ा से 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस दोपहर 12.40 बजे जामताड़ा पहुंचेगी और 12.42 बजे प्रस्थान करेगी।

जामताड़ा में कार्यक्रम के बाद, श्री शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए अंडाल का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की सलाह दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता