भूमि एवं भूमि सुधार कार्यालय के सामने पाँच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन के साथ सौंपा गया ज्ञापन





सालानपुर-अखिल भारतीय कृषक सभा, सीटू, अखिल भारतीय कृषि मजदूर संघ ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रखंड भूमि एवं भूमि सुधार अधिकारी(बीएलआरओ) कार्यालय के सामने पाँच सूत्री मांगों को लेकर धरणा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की निम्नलिखित मांगे जैसे 1. खास जमीन की अवैध बिक्री बंद होनी चाहिए। खास भूमि को भूमिहीन गरीब लोगों में मुफ्त वितरित करना होगा। 2. बेची गई खास जमीन को तुरंत सरकार को अपने कब्जे में लेना होगा। 3. भूमि रिकॉर्ड में सुधार के मामले में आम लोगों का उत्पीड़न बंद करना होगा। दलाल चक्र पर उचित कार्रवाई करनी होगी। 4. वन भूमि और नाबार्ड भूमि अधिग्रहण पर रोका लगाया जाये। 5. बालू की अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए ताकि आम आदमी आसानी से कम कीमत पर बालू खरीद सके। भूमि और भू-राजस्व विभागों में सभी प्रकार के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाये।

उपर्युक्त पाँच सूत्री मांगो को लेकर बीएलआरओ अधिकारी अनुराधा भट्टाचार्य को ज्ञापन सौंपा एंव जल्द कार्रवाई की अपील की।

इस दौरान सीपीएम की राज्य समिति के सदस्य पार्थ मुखर्जी,

सीटू नेता मेघनाथ बनर्जी, गणेश पंडित समेत कई अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली