नाव घाट विवाद को लेकर आदिवासी एंव नाव चालक आमने-सामने, प्रसाशनिक हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शान्त




सालानपुर/कल्यानेश्वरी-

मैथन डैम थर्ड डाइक स्थित नाव घाट के सैकड़ों नाविक और आस पास गाँव के आदिवासी समुदाय के विवाद ने बुधवार को उग्र रूप धारण कर लिया। ढोल नगाड़ों के साथ एक और सैकड़ों की संख्या में आदिवासी तो दूसरी और नाव चालक, टकराव की स्थिति को देखते हुए एसीपी(कुल्टी) सुकांतो बनर्जी के नेतृत्व में सालानपुर थाना, कल्यानेश्वरी फाड़ी, चौरंगी फाड़ी एवं रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस के साथ कॉम्बैट फोर्स ने मोर्चा संभाला वही मामलें की गंभीरता को देखते हुए सालानपुर बीडीओ अदिति बसु, सालानपुर पंचायत समिति सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी, जिला परिषद कर्माध्यक्ष मो०अरमान, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल उपाध्यक्ष भोला सिंह तथा सालानपुर ब्लॉक आईएनटीटीयुसी अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देंदुआ पंचायत उपप्रधान रंजन दत्ता ने संयुक्त रूप से हस्तक्षेप कर मामलें को फिलहाल शांत कराया। बतातें चले कि थर्ड डाइक स्थित आदिवासी समुदाय के एक मंदिर है, जहाँ पास ही नाव चालकों द्वारा कई दिन पूर्व बोट घाट की साईन बोर्ड लगा दिया गया था। आदिवासियों के विरोध के बाद पुलिस और ब्लॉक प्रशासन की अगुवाई में उक्त बोर्ड को हटवा दिया गया था। बुधवार पुलिस एवं ब्लॉक प्रसाशन की अगुवाई में थर्ड डाइक विवादित स्थल निरक्षण किया जाना था। उसके पूर्व ही आदिवासी और नोक चालक गुट की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी थी। बुधवार को आदिवासियों द्वारा अब मंदिर के आस पास जलाशय से नाव हटाने की मांग सुरु कर दी गई। इस पर नाव चालक भड़क गए, हालांकि तत्काल मामलें को शांत एवं पुनः बैठक कर समश्या समाधान के अस्वासन के बाद नाव चालकों ने नाव को फिलहाल के लिए हटा लिया गया। जिसके बाद दोनों गुट पीछे हट गए, हालांकि क्षेत्र में तनाव की स्थिति अभी भी उतपन्न है, स्थानीय पुलिस मामलें की गंभीरता को देखते हुए थर्ड डाइक क्षेत्र में कैम्प कर रही है। हालांकि पूरा सिमा और क्षेत्र विवाद स्थल पूर्ण रूप से डिवीसी मैथन प्रबंधन की है, जिसको लेकर अभी तक डीवीसी प्रबंधन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली