आसनसोल रेलवे स्टेशन पर हुई फिल्म कैप्सूल गिल की शूटिंग, दर्शकों की उमड़ी भीड़




 आसनसोल : ईसीएल के महावीर कोलयरी में हुई खाद दुर्घटना को लेकर तत्कालीन अतिरिक्त अभिकर्ता जसवंत सिंह गिल के जीवनी पर कैप्सूल गिल फिल्म बनाई जा रही है। बॉलीवुड के जाने-माने प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार इस फिल्म के मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग ईसीएल के महावीर कोलयरी श्रीपुर एरिया के नींधा कोलयरी और एबी पीट कोलयरी में भी फिल्माई जा रही है। इसी के तहत बुधवार की सुबह आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर भी फिल्म की कुछ आंशिक भाग की शूटिंग की गई।इस दौरान शूटिंग के लिए एक सेट भी बनाई गई थी।वहां फिल्म के क्रू मेंबर भी उपस्थित थे।शूटिंग को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।शूटिंग को लेकर आम नागरिकों में काफी उत्साह है। गौरतलब है कि इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग लंदन के यार्कशहर में की जा चुकी है। फिल्म के वास्तविक घटनाओं के स्थल को फिल्माने के लिए टीम आसनसोल आई है। यहां रानीगंज कोयलांचल के विभिन्न खदानों में शूटिंग कर फिल्म को फाइनल टच दिया जाएगा। संभावना है कि वर्ष 2023 में इस फिल्म की रिलीज होगी।सनद रहे कि रानीगंज के महाबीर कोलियरी में 13 नवंबर 1989 को एक खान दुर्घटना हुई थी। जिसमें महाबीर कोलियरी के कोयला खान में अचानक पानी भर गया था। उस समय वहां 232 मजदूर कार्यरत थे। दुर्घटना की आशंका होते ही वहां से 161 मजदूर खान से बाहर निकल गए।जबकि 71 मजदूर खदान में फंस गए। इस हादसे के बाद तत्कालीन एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल ने अपनी सूझबूझ से कैप्सूल नुमा डोली बनाकर उक्त खदान में प्रवेश कर वहां फंसे 65 मजदूरों को सुरक्षित बचाया था। जबकि इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात