साईकल दुकान में लगी आग, दुकान में रखे 60 हजार रुपये कपड़े जले




 रांनीगंज-रानीगंज बोरो कार्यालय के निकट नगर निगम बाजार के समीप एक साईकल रिपेयर की दुकान में बीते रात आग लगने से दुकान में रखे लगभग 60 हजार के कपड़े जल कर राख हो गये . मिली जानकारी के अनुसार लगभग 50 वर्षो से साईकल रिपेयर करने वाले माधव मण्डल के दुकान में कपड़े के फेरी कर बेचने वाले संजीव एवं संदीप गोस्वामी भाड़े में रोजाना अपने दुकान के कपड़े रखा करते थे. रोज की भांति बीते रात भी लगभग 60 से 70 हजार रुपयों का कपड़े सहित दुकान लगाने वाले लकड़ी के फ्रेम भी रखा था.जो बीते रात जल कर स्वाहा हो गया.हालांकि दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया.स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है. स्थानीय निवासी राजीव भट्टाचार्य ने बताया कि उसने मध्य रात दुकान से आग निकलते देखा और पुलिस और दमकल को सूचित किया .उन्होंने कहा कि आसपास के इलाके में कई दुकानें हैं, जिन्हें इस आग से भारी नुकसान होने की संभावना थी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई से निवासियों को आग से बचा लिया गया . कपड़े दुकान के मालिक संदीप गोस्वामी ने बताया कि दोनों भाई किसी तरह पूंजी जुगाड़ कर कपड़े के दुकान लगाते थे,शुक्रवार को भी महाजन से 27 हजार के कपड़े लाकर दुकान में रखे थे,आग लगने से एक झटके में वह लोग पूरी तरह से बर्बाद हो गये. संदीप ने बताया कि साईकल दुकान के बाहर सन्ध्या होते ही शराब और जुआ का अड्डा यहां शुरू हो जाती है,कोई स्थानीय निवासी या दुकानदार भयवश कुछ नही कह पाते है,बीते कूछ दिन पूर्व भी एक दुकान में चोरी करने का प्रयास की गयी थी,पुलिस इस पर अंकुश लगाए,एवं यहां अड्डेबाजी बन्द करवाये,नहीं तो भविष्य में और भी घटना घट सकती है.

पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली