रानीगंज -जामुड़िया में हुए विभिन्न सड़क दुर्घटना में 5 लोग मारे गये





 रानीगंज -रविवार छुट्टी के दिन कोयलांचल रानीगंज -जामुड़िया हादसों का दिन रहा.बीते रात से लेकर भोर तक अलग अलग तीन दुर्घटना में पांच लोग मारे गये,जबकि कई घायल हो गये. रानीगंज के पंजाबी मोड़ फाड़ि अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो रानीसायर मोड़ पर हुए सड़क हादसे में कार चालक समेत एक महिला की मौत हो गई. .घटना के संदर्भ में ज्ञात हुआ है कि रानीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर रानिसायर मोड़ प्रातः लगभग छह बजे पूर्व बर्दवान के गुस्करा से बिहार के गया जाने के रास्ते में एक कार ने एक अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी .सड़क हादसे में कार चालक हेमंत घोष (35 वर्ष) और रेखा साव (55 वर्ष) की मौत हो गई . कार मालिक किशोर कुमार साव को गंभीर चोटें आने पर रानीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सम्भवत चालक के सो जाने के कारण यह घटना हुई होगी .इस घटना की खबर मिलते ही रानीगंज थाना के पंजाबी मोड़ फाड़ि की पुलिस ने घायल को बचाकर अस्पताल पहुंचाया.किशोर कुमार साव को मामूली चोटें होने के कारण स्थानीय रॉयल केयर अस्पताल भेजा गया है. वहीं हेमंत घोष तथा रेखा साव को जिला अस्पताल भेजा गया.जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.







 वहीं दूसरी घटना जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर मोड़ के पास 409 वाहन खड़ा था, रविवार की सुबह करीब पांच बजे मेदिनीपुर के तमलुक से मछली लदे वाहन 407 ने आसनसोल की ओर जा रहे खड़े वाहन में टक्कर मार दी. वाहन में सवार 45 वर्षीय शेख सफीरुद्दीन और 19 वर्षीय शेख साहिल की मौत हो गई.घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची श्रीपुर फाड़ि की पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन के केबिन में फंसे कार चालक शेख सुकुबुद्दीन को कार के केबिन को काट कर बाहर निकाला .चालक.गंभीर रूप से घायल होने पर उसे आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं तीसरी घटना जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फाड़ि क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 16 वर्षीय राहगीर तमीम शेख की मौत हो गयी. मृतक जामुड़िया के हिजलगोडा इलाके का रहने वाला था .किशोर का शव सड़क किनारे पाये जाने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी, केंदा फाड़ि पुलिस ने शव को बरामद किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि किशोर की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया,वहीं वाहनों को कब्जे में लिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात