आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 41 के कुछ व्यवसायियों ने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा के अगुवाई में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद शंभू नाथ झा ने कहा कि 41 नंबर वार्ड के कुछ व्यवसायियों ने आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में आकर शिकायत किया कि 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू सिंह अपने आपको विधायक, सांसद यहां तक कि मुख्यमंत्री से भी ऊपर समझते हैं। वह हमलोगों को धमका रहे हैं। र्दुव्यवहार कर रहे हैं। साथ ही उनसे पैसा वसूली भी कर रहे हैं। उनके शिकायत पर आज हमलोग 41 नंबर वार्ड के व्यवसायियों को लेकर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें वार्ड के व्यवसायियों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर की है। शंभूनाथ झा ने कहा कि जीतू सिंह सुकांतो मैदान स्थित बोरो कार्यालय के दो कर्मचारियों को लेकर वार्ड में जहां-तहां निर्माण कार्य को रुकवा दे रहे हैं। वह स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि 15 लाख रुपैया देकर मैंने टिकट खरीदा है। मैं पैसा वसूली कर ही उस पैसा का भरपाई करूंगा। उन्होंने जीतू सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे नगर निगम में वसूली करने में जीतू सिंह नंबर 1 हैं। इसलिए हम लोगों ने मेयर से मांग की है कि वह एक जनप्रतिनिधि है। उनको सिखाया जाए कि जनता के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। बिना नगर निगम के अधिकारियों के आदेश के पार्षद के कहने पर कोई कर्मचारी निर्माण करवाने को रोकने के लिए ना जाएं। वही जीतू सिंह ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि मुझ पर कोई वसूली करने का आरोप लगा रहा है। तो मुझे पैसा दे। मैं उसे मेयर रिलीफ फंड में दे दूंगा। एक भी पैसा मैंने किसी से लिया है तो वे सामने आकर मुझे बता दे । मैं इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन यदि वह साबित नहीं कर सके ,तो उन्हें भी अपना पद छोड़ देना चाहिए। वार्ड में कुछ होता है तो उसको लेकर माथापच्ची पार्षद को करनी पड़ती है। 41 नंबर वार्ड में 90% व्यवसाई अपना टैक्स नहीं दिए हैं। कई मकानों का प्लान पास नहीं हुआ है। वे लोग हाइड्रेंन पर रेस्टोरेंट बना लिए हैं। जिसके कारण जाम की समस्या होती है। बरसात के दिनों में पानी जमा होने से सड़क खराब हो रही है। 1 साल बाद ही सड़क को बनवाया गया।लेकिन पानी जमाव के कारण सड़क में गड्ढे हो गए। पार्षद का दायित्व है कि वह अपने वार्ड से लोगों को टैक्स जमा करवा कर नगर निगम का हाथ मजबूत करें। उन्होंने मेयर से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात किया है और कहा है कि वह चलकर उनके वार्ड की स्थिति देखें कि किस तरह वार्ड में अतिक्रमण किया गया है। मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि व्यवसायियों ने ज्ञापन दिया है। मैं पार्षद को बुलाकर इसके बारे में जानकारी लूंगा।









0 टिप्पणियाँ