आसनसोल : हीरापुर थाने की पुलिस ने आसनसोल के इस्माइल में शुक्रवार को अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस घटना में 33 गैस सिलेंडर और एक रिफिलिंग मशीन को जब्त किया गया है। पता चला है कि इस्माइल क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था। सूचना पर हीरापुर थाने की पुलिस ने अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने इस्माइल के गुरुनानक पल्ली प्रेम नगर स्थित एक दुकान से 33 गैस सिलेंडर और एक रिफिलिंग मशीन बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने अवैध गैस रिफलिंग करने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया।जिसका नाम किष्टो विश्वास बताया जा रहा है। पुलिस ने किष्टो विश्वास को गिरफ्तार कर थाने लाई।









0 टिप्पणियाँ