रानीगंज पुलिस ने मीट योर ऑफिसर के तहत 30 लोगों के गुम हुए मोबाइल लौटाये



 रांनीगंज- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना की ओर से आयोजित मीट योर ऑफिसर कार्यक्रम के तहत रानीगंज अंचल में बीते दिन गुम तथा चोरी हुए 30 लोगों के मोबाइल फोन उन्हें लौटाए गए .इस अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी सेंट्रल डॉ कुलदीप सोनवाने, एसीपी सेंट्रल दो श्री मन्त बनर्जी एवं रानीगंज थाना के पुलिस अधिकारी प्रणिम तमांग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे.ज्ञात हो कि रानीगंज अंचल में बीते कुछ समय से मोबाइल।फोन के चोरी की घटना में लगातार इजाफा हो रही थी .पुलिस की तरफ से मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए काफी कोशिश की जा रही थी. मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था, इसी के फल स्वरुप रानीगंज थाने की तरफ से अपराधियों को पकड़ा जा सका और उनसे चोरी हुए 30 मोबाइल बरामद किए गए. रानीगंज थाना में एसीपी श्रीमंत बनर्जी के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान सब मोबाइलों को उनके असली मालिकों को उचित प्रमाण के साथ लौटा दिया गया. मौके पर एसीपी ने कहा कि बीते कुछ महीनों से रानीगंज के अलग-अलग इलाकों से यह मोबाइल चोरी हुए थे आज इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को उचित प्रमाण के साथ लौटा दिया गया उन्होंने कहा कि रानीगंज थाना बहुत बड़ी कामयाबी है और इसके लिए उन्होंने रानीगंज थाने के अधिकारियों को बधाई दी वहीं मोबाइल वापस पाकर लोग भी बेहद खुश थे. उनका कहना था कि किसी का मोबाइल 4 महीने पहले तो किसी का मोबाइल 6 महीने पहले चोरी हुआ था, लेकिन उनको पुलिस प्रशासन पर भरोसा था कि उनको उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलेगा और आज उनका भरोसा सही साबित हुआ.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात