सुपर समेल्टर्स कारखाना द्वारा रक्तदान कैम्प 250 यूनिट रक्त संग्रह



जामुड़िया - रक्त की कमी को पूरा करने के लिए जामुड़िया अंचल के कारखाने लगातार प्रयास कर रहे हैं.गुरुवार को इकड़ा औधोगिक क्षेत्र स्थित सुपर समेल्टर्स कारखाना की और से एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमे बड़े पैमाने पर रक्त संग्रह किया गया. इस रक्त दान शिविर में करखाना के अधिकारी एवं यहाँ पर कार्य करने वाले श्रमिको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्त दान किया. शिविर में कुल 250 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. यह रक्त संग्रह आसनसोल जिला अस्पताल के डाक्टरो के द्वारा किया गया.रक्त देने वाले सभी रक्त दाताओं को कारखाना के अधिकारीयों ने प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया. मौके पर सुपर समेल्टर्स कारखाना के वाणिज्यिक उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने कहा कि कारखाना द्वारा जिला अस्पताल के सहयोग से एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया . इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि जब कोई सड़क दुर्घटना या फिर बीमारी के दौरान लोगों को रक्त की जरूरत पड़े तो आज दिए गए रक्त से उस समस्या का समाधान तुरंत हो सके ,.इसके अलावे यह कारखाना सीएसआर के तहत यह करखाना हमेशा सेवा मूलक कार्य करती आ रही है. जैसे कि रास्ते में सोलर लाइट लगाने, मंदिर का निर्माण, शमशान घाट में सभी सुविधा की व्यवस्था करना,तालाब में स्नान करने के लिए घाट की वयवस्था, आदिवासी बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए स्कुल की व्यवस्था करना शामिल है. अभी कुछ माह पहले ही जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक शव वाहन यान दिया गया है. इसके आलावा ओर भी कई ऐसे कार्य है जो समय समय पर किया जाता है.मौके पर कारखाना के अधिकारी अरुण तुलसियान ,अवधेश बिहारी सिंह, एके वर्मा, एसके शर्मा, अम्बरेश पाण्डे, नयन खां आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात