भाजपा विधायक ने तृणमूल पर लगाया गंभीर आरोप, कहा आईएसपी के 100 के क्वार्टरों को टीएमसी ने किया दखल




आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायक का अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस और आईएसपी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भय के कारण इस्को प्रबंधन के चुप्पी से तृणमूल कांग्रेस ने आईएसपी के एक सौ क्वार्टरों पर कब्जा कर लिया है। यह लोग आईएसपी का मुफ्त बिजली और पानी का सुविधा उठा रहे हैं। यही नहीं कुछ ऐसे श्रमिक हैं। जिनके नाम से आईएसपी ने क्वार्टर आवंटित किया है। वे लोग उस क्वार्टर को किराए पर दे दिए हैं। और किराया उठा रहे हैं। इस्को प्रबंधन से बार-बार शिकायत किया गया। लेकिन इस्को प्रबंधन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की।अग्निमित्रा पाल ने कहा कि इस्को के डीआईसी वीरेंद्र प्रताप सिंह,ईडी गौतम भाटिया, सीजीएम सुष्मिता दत्त,जीएम सब्यसाची दत्ता को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। लेकिन वे लोग तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ सांठगांठ कर इस पर कदम नहीं उठा रहे हैं। इसकी शिकायत मैंने दिल्ली में भेजी है। मैं ज्योतिराजे सिंधिया से भी बात करूंगी कि आखिर इस्को प्रबंधन इस पर क्यों नहीं कदम उठा रहा है। क्यों इस्को प्रबंधन मुफ्त का बिजली और पानी दे रहा है। वही इस आरोप का पलटवार करते हुए 78 नंबर वार्ड के पार्षद अशोक रुद्रा ने कहा कि यदि विधायिका का यह आरोप है, तो जो लोग क्वार्टर दखल किए हैं उनका व्यक्तिगत रूप से नाम लेकर शिकायत क्यों नहीं करती। दरअसल वे केवल हवा में बात करती हैं। मेरा कहना है कि जो भी अवैध रूप से क्वार्टर को कब्जा किए हैं। वह चाहे टीएमसी के हो, बीजेपी के हो, कांग्रेस के हो या और किसी दल के हो। उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। मैं भी चाहता हूं कि मेरे वार्ड में कोई अवैध कार्य ना हो। केंद्र में बीजेपी की सरकार है और वे बीजेपी के विधायक हैं। आईएसपी केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है, तो वह आईएसपी के प्रबंधन से बात कर अवैध कब्जा किए क्वार्टरों को मुक्त क्यों नहीं करवा रही हैं। इसके लिए उन्हें कौन रोका है। इस अवैध कब्जा से तृणमूल कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात