10 लाख रुपए की लागत से दो कलवर्ट और सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ




जामुड़िया-बोरो एक अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के निघा इस्लामनगर में 10 लाख रुपए की लागत से दो कलवर्ट (नाला) के साथ 300 फीट लंबे रास्ते निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर वार्ड संख्या 10 के पार्षद उमा पासवान ने किया. इस सड़क निर्माण से निघा नीचे सेंटर इस्लामनगर में रह रहे लोगों में काफी खुशी देखी गई. स्थानीय निवासीयों ने बताया कि इलाके में काफी लंबे समय से जलजमाव की स्थिति हो गई थी और लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, क्योंकि कलवर्ट काफी पुराना था, जिसका निर्माण काफी जरूरी था, और चुनाव के समय विधायक हरेराम सिंह ने हमसे वादा किया था के उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा,हमारे इलाके के विधायक ने हमारी इस समस्या को काफी तत्परता के साथ दूर कर दिया, जिससे यहां के निवासी तहे दिल से धन्यवाद करते हैं.मौके पर वार्ड संख्या 10 की पार्षद उमा पासवान, कल्याण महंती, बापी बनर्जी, जैकी हैदर, मुन्ना खान समेत और भी कई लोग मौजूद रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात