देंदुआ में फिर चोरी, चार दुकानों के छत तोड़ कर चोरी




सालानपुर-सालानपुर थाना क्षेत्र के देंदुआ क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रही है। लगतार हो रही चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। गुरुवार सुबह देन्दुआ रामडी मोड़ के समीप चार दुकानों की छत को तोड़ कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बता दे चोरों ने एक सेलन एंव तीन होटल की छत तोड़ कर नगदी समेत सेविंग मशीन ले उड़े। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान की एलबेस्टर की छत को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया है। वही बार बार चोरी होने से दुकानदार में भय व्यप्त है। उनका कहना है कि पुलिस की उचित गश्त के अभाव में ऐसी चोरी बार-बार हो रही है। सैलून के मालिक दीनदयाल भंडारी ने कहा कि कल रात दुकान बंद करने के बाद। सुबह दुकान खोली तो देखा कि छत टूटा हुआ था और सैलून के कैश बॉक्स खुला था। करीब 1500 रुपये नगद एंव सेविंग की मशीनें भी चोर ले गये। 

वही महादेव महतो, नुकुल महतो एंव घुंघरी महतो नाम के तीन व्यक्ति के होटलों में चोरों ने नगदी की चोरी की है। वही चोरी की सूचना पा कर गुरुवार सुबह सालानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात