रांनीगंज थाना नागरिक काली पूजा कमिटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन



रांनीगंज -रांनीगंज थाना नागरिक कालीपूजा कमिटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार रात को किया गया . इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रानीगंज क्षेत्र के तीन कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या के लिए रानीगंज थाना आवास क्षेत्र में हिंदी बंगाली गीतों की प्रस्तुति किया. कलाकारों ने श्यामा मां के संगीत से इस सांस्कृतिक सुंदर कार्यक्रम की शुरुआत की, ततपश्चात एक के बाद एक हिंदी बंगाली गानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया .इस कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एसीपी सेंट्रल दो श्रीमंत बनर्जी विशेष रूप से मौजूद रहे. बुधवार दिन को खिचडी माहाभोग के तहत लगभग 2500 लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया. इस खिचड़ी माहाभोग प्रसाद का उद्घाटन आयोजक समिति के सदस्य अरविंद सिंघानिया,अरुण भरतिया, डॉ एस माझी आदि ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर किया.

 वहीं सन्ध्या रवींद्र नजरूल संगठन के तहत कलाकारों द्वारा कविता पाठ के साथ संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया. आयोजकों ने बताया कि 28 अक्टूबर को बंगाली संगीत की दुनिया की प्रमुख गायिका लोपामुद्रा मित्रा थाना में संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?