नेशनल हाईवे पर कंटेनर को डंपर ने पीछे से मारा धक्का, कोई हताहत नहीं



आसनसोल : राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर कल्ला मोड़ के समीप एक मारुति के बचाने में कंटेनर ने ब्रेक मारा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही डंपर ने कंटेनर को टक्कर मार दी। इसमें दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंची। हालांकि डंपर का आगे का हिस्सा का परखच्चा उड़ गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए कंटेनर के चालक बुधु ने बताया कि बोकारो से समान लेकर कोलकाता जा रहे थे।इसी क्रम में कल्ला मोड़ के समीप बाएं तरफ से अचानक एक मारुति कार घुस गया। जिसको बचाने के चक्कर में वे ब्रेक मारे। तभी पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। वही डंफर चालक ने बताया कि अचानक ब्रेक मारने के कारण डंफर कंटेनर से टकरा गया। वे बाल-बाल बच गए। क्योंकि स्टेरिंग में यह दाबा गए थे।लेकिन वे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकले। इस घटना की सूचना आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू की। दोनों वाहनों को सड़क से हटवायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन