नगर निगम के बोर्ड मीटिंग में मुद्दे उठाने को लेकर पार्षद ने मेयर को दिया पत्र






आसनसोल : आसनसोल नगर निगम का बोर्ड बैठक 20 अक्टूबर को होने वाला है। नियमानुसार जो भी पार्षद बोर्ड की बैठक में मुद्दा उठाना चाहते हैं। उस मुद्दे को लेकर पहले मेयर और चेयरमैन को सूचित करना होता है। इसी के तहत वार्ड संख्या 28 के पार्षद गुलाम सरवर ने मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि बोर्ड की बैठक में दो मुद्दा उठाना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है कि आसनसोल नगर निगम के आय बढ़ाने को लेकर कुछ सलाह देना चाहते हैं। वही नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और अधिकारियों को जो कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। इस पर उनका विरोध है। क्योंकि राज्य सरकार ने यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि अब किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों या अधिकारियों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी। लेकिन आसनसोल नगर निगम में इस निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा है। कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सेवानिवृत्त होने के बाद भी कार्यकाल बढ़ाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात