पुलिस की नजरदारी टीम ने चोरी हुए मोबाइल को दो घण्टे में बरामद किए




  रानीगंज-पुलिस की स्पेशल नजरदारी टीम ने बुधवार को रानीगंज बाजार क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों के मोबाइल फोन चोरी होने के एक घंटे के भीतर ही मोबाइल चोर के पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर लिये . रानीगंज के गिरजा पाड़ा निवासी बैग बनाने वाले मोहम्मद एकलाख अहमद को बुधवार दोपहर रानीगंज के बड़ाबाजार इलाके में एक कपड़े की दुकान पर कपड़े की खरीदारी के दौरान उनकी पाकेट में रखा मोबाइल फोन नहीं मिलने पर वह व्यक्ति बदहवास सा अपना मोबाइल फोन ढूंढने लगा ‌. वहीं रानीगंज के मंगलपुर क्षेत्र निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी नाम का एक अन्य व्यक्ति मारवाड़ी पट्टी में एक दुकान पर किराने की दुकान का सामान खरीदने के लिए खरीदारी कर रहा था कि तभी चोर ने उनके शर्ट की जेब में रखा फोन चुरा लिया. यह बात समझते ही वह व्यक्ति भी मोबाइल फोन की तलाश करने लगा. इसी बीच दो मोबाइल फोन लेकर बाजार की गली से गुजरते समय मोबाइल चोर रानीगंज पुलिस की नजरदारी टीम की नजर में आ गया. उसी समय रानीगंज की काली पूजा नागरिक समिति के सदस्यों ने भी उस रास्ते से गुजरते हुए दो मोबाइल फोन के साथ मोबाइल चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया. बाद में पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल को पुलिस द्वारा उचित साक्ष्य एकत्र कर जांच करने के बाद मोबाइल मालिकों को वापस कर दिया जाएगा. वहीं पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि गिरफ्तार व्यक्ति कहीं अन्य चोरियों से जुड़ा है और उसने और किन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात