जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या पाँच स्थित अखलपुर शमशान काली मंदिर में रखे दान पेटी चोरी होने से स्थानिय श्रद्धालु में आक्रोश देखने को मिली. दीपावली से पहले इस तरह की घटना होने से इलाके में एक चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी सूचना जामुड़िया थाना को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू दी. काली मंदिर मे रखे दान पेटी चोरी की घटना के विषय के बारे जानकारी देते हुए स्थानिय ग्रामवासी सुभाष पाल ने बताया कि मंदिर के चारों तरफ इस मंदिर को सजाने के लिए सीमेन्ट के छोटे-छोटे पिलर लगाया गया है, लेकिन जब आज सुबह में यहाँ पर पुजा पाठ करने आये लोगो ने देखा कि मंदिर के पीछे का पिलर टुटा हुआ है. उन्होंने हमलोगों को इसकी जानकारी दी. हमलोग यहाँ पर पहुँच कर देख रहे हैं कि मंदिर में रखे दान पेटी के साथ मंदिर में निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले गेंती, साबल,तथा मां काली को भोग लगाने के लिए कुछ बर्तन ओर लोहे के रखे काफी रड गायब है.लोगो ने बताया कि कुछ लोग यहां पर कुछ दिनों से गांजा ,भांग,तथा अन्य कई तरह के नशा करते हैं. पुलिस से अनुरोध करूँगा कि यहाँ पर समय समय आ कर पेट्रोलिंग करे ताकि इस तरह के कार्य करने वाले लोगों में एक भय का माहौल बना रहे. मौके पर वार्ड संख्या पाँच के पार्षद बंदना रूईदास, उत्पल भंडारी, सीताराम रूईदास, रूना रजक आदि मुख्य रूप से पहुंचे थे.









0 टिप्पणियाँ