आसनसोल : आसनसोल नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए कमर कस लिया है। बुधवार को मेयर ने अवैध निर्माण करने वाले 5 निर्माण कर्ताओं के साथ बैठक की। उन्हें कागजात दिखाने का निर्देश दिया। इस संबंध में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण करने, सरकारी जमीन को चारदीवारी करने की कई शिकायतें आई है। इसको लेकर मेयर के नेतृत्व में एक टीम दौरा भी किया है। इसके अलावा ऐसे जगहों को चिन्हित की जा रही है। इसलिए आज कुछ अवैध निर्माण कर्ताओं को मेयर ने बुलाया था। उन्हें अपने निर्माण के नक्शा पास होने का कागजात दिखाने को निर्देश दिया। चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि ऐसे लोगों जो राज्य सरकार की जमीन को चारदीवारी कर लिए हैं। वे या तो इस जमीन को लीज पर ले अथवा उस जमीन को खाली कर दें। वे अवैध तरीके से कोई निर्माण नहीं कर सकते। नहीं अवैध तरीके से कोई व्यापार करें।









0 टिप्पणियाँ