आसनसोल : हीरापुर थाना क्षेत्र स्थित नकड़ासत्ता बड़ा दिधारी जन कल्याण समिति के द्वारा आयोजित किए गए काली पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक ने फीता काटकर की।इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी समेत कई सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान उपमेयर अभिजीत घटक ने कहा कि इस दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में काफी भीड़ थी।क्योंकि कोरोना के कारण 2 साल लोग अच्छी तरह से पूजा घूम नहीं पाए थे। 2 साल के बाद करोना नियमों से छुटकारा मिलने के बाद लोगों ने काफी उत्साह के साथ घर से बाहर निकले। काली पूजा में भी वही उत्साह देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा भी काली पूजा को लेकर पूरी तैयारियां की गई है। ताकि लोगों को कोई असुविधा ना हो।

0 टिप्पणियाँ