बीपीएल क्वार्टर के नागरिकों ने जलापूर्ति की मांग को लेकर किया सड़क जाम




आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के 23 नंबर वार्ड में बने बीपीएल क्वार्टर में रहने वाले नागरिकों ने जल आपूर्ति की मांग पर सोमवार की सुबह डीएवी पब्लिक मॉडल स्कूल के सामने बी सी राय रोड को जाम कर दिया। यह जाम सुबह 6:00 बजे से ही शुरू हो गई। रोड जाम होने की सूचना जब आसनसोल उत्तर थाना पुलिस को मिली, तो पुलिस जाम स्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने जाम करने वाले नागरिकों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। सड़क जाम कर रहे नागरिकों का कहना था कि पिछले 4 महीना से वे लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने वार्ड पार्षद सीके रेशमा से कई बार गुहार लगाएं। लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। तब वे लोग नगर निगम में मेयर से भी जाकर अपनी समस्या को रखें। वहां से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही वहां जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। लेकिन जलापूर्ति अभी तक नहीं हुई। वार्ड पार्षद और नगर निगम के रवैया को देखते हुए उन लोगों ने सड़क जाम करने का कदम उठाया। उन लोगों ने कहा कि बिना आंदोलन किए हुए इस समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात