मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर नगर निगम में बैठक




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मीजल्स रूबेला का निशुल्क टीकाकरण करने के लिए सोमवार को एक बैठक की गई। जिसमें आसनसोल नगर निगम के मेयर वसीम उल हक और स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार गांगुली के साथ आंगनबाड़ी आईसीडीएस के कर्मी उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ दीपक कुमार गांगुली ने बताया कि 9 माह से 15 साल तक की उम्र के बच्चों के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मीजल्स-रुबेला का निशुल्क टीका लगेगा। प्रथम चरण में सरकारी व निजी स्कूलों में छह सप्ताह तक टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगेंगे। फिर भी कोई बच्चा टीका लगने से छूट जाता है, तो उसे भी टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 9 जनवरी से शुरू होगा जो जून महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 

बाजार में एमआर का टीका 1500 से 2000 रुपए में मिलता है। जबकि स्कूलों में अब ये निशुल्क लगेगा। इससे न केवल बीमारी बल्कि बच्चों की मौतों पर भी नियंत्रण होगा।डा० गांगुली ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। जिस पर चर्चा करने के लिए आज बैठक की गई। वही वसीम उल हक ने कहा कि किसी भी प्लान को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर के जो कार्यकर्ता हैं। उनको सजगता और कर्मठता के साथ कार्य करना होगा। तभी अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इसके लिए विद्यालय और वार्ड के पार्षदों से सहयोग लेकर कार्य को सुगम बनाया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए सभी भाषाओं में एक लिफ्टलेट छपवा का बंटवाया जाए। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली