यूनाइटेड प्राइमरी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रथम जिला सम्मेलन सम्पन्न




 जामुड़िया-यूनाइटेड प्राइमरी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की पश्चिम बर्दवान जिला का पहला सम्मेलन देवी मैरिज हॉल, बोगडा में आयोजित किया गया. .रविवार को हुई इस बैठक में गैर राजनीतिक प्राथमिक शिक्षक संगठन के शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही. वे बड़े उत्साह के साथ अपने-अपने विचार व्यक्त करते दिखे. .इस बैठक में युयूपीटीडब्ल्यूए के प्रदेश अध्यक्ष संदीप घोष, राज्य सचिव भास्कर घोष और पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के आमंत्रित प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे. इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के 15 मंडलों के शिक्षकों की उपस्थिति रही. इस सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला में शिक्षा, छात्रों और प्राथमिक शिक्षकों के विभिन्न अभावों के बारे में मंच पर बातचीत की गई. .उनकी मांगों में स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थी अनुपात बढ़ाना और इस सम्मेलन के मंच पर उचित महंगाई भत्ते के तत्काल भुगतान की मांग भी उठाई गई ‌. स्वास्थ्य साथी के चिकित्सा नीति की सफलता के बारे में विस्तार से बताया. इस सम्मेलन में 10 सदस्यों की नई जिला कमेटी का गठन किया गया. जहां धीरेन माजी ने अध्यक्ष पद संभाला. जामुड़िया 1 नंबर अंचल अध्यक्ष अतनु मंडल एवं राज्य समिति सदस्य एवं जिला सलाहकार शुभाशीष मंडल ने सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात