पारिवारिक विवाद के कारण रानीगंज के बंगभवन के कर्मी ने किया आत्महत्या




रानीगंज-रानीगंज में सीआर रोड स्थित रॉय साहेब स्कूल की एक इमारत में बने बंगभवन के कार्यवाहक का लटका हुआ शव शुक्रवार प्रातः देखा गया . मृतक रानीगंज के दालपट्टी क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय शिव शंकर रूज ने बंगभवन के कार्यालय में सुसाइड नोट पाया गया . उस नोट को देखने के बाद, बंगभवन के अन्य कर्मचारियों के तलाशी के दौरान कमरे के छत के पंखे पर शिवशंकर रूज का लटका हुआ शव देखा. घटना की सूचना रानीगंज थाने को दी गई तो पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं वह सुसाइड नोट भी पुलिस ने जब्त कर लिया . उस सुसाइड नोट में पता चला है कि उस शख्स ने अपने एक भाई उसकी पत्नी तथा एक बहन पर मानसिक रूप से पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.मृतक के पुत्र संजय रुज ने बताया की उसके पिता वर्षो से बंगभवन में कार्यरत थे,रोजाना की भांति शुक्रवार प्रातः लगभग साढ़े 5 बजे वह बंग भवन कार्य मव चले गये थे,थोड़ी देर बाद ही उनके मारे जाने की खबर मिली.संजय ने बताया कि पारिवारिक दवाब के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे,एवं इस वजह से उन्होंने आत्महत्या कर लिया.पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के पश्चात शव को उसके परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप कर मामले की तफ्तीश में जुट गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात