रानीगंज भाजपा मंडल एक तरफ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार के रिहाई की मांग को लेकर रानीगंज में किया गया पथावरोध






रांनीगंज-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे भाजपा के रानीगंज नगर मंडल एक अध्यक्ष देबजीत खां के नेतृत्व में रानीगंज के नेताजी प्रतिमा स्टेच्यू के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 60 को जाम कर 20 मिनट तक भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा पथावरोध किया गया. रानीगंज थाने की पुलिस पहुंची और जोर जबरदस्ती कर पथावरोध हटाया. इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय तक अवरुद्ध रहा. बाद में पुलिस पहुंची और स्थिति को सामान्य किया. भाजपा अध्यक्ष देबोजित खां ने दावा किया कि प्रशासन उन्हें जबरन हटा दिया है जो अनैतिक है,महिला पुलिस कर्मी के बिना महिला कर्मी को रास्ता से जबरन हटा दिया .उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने अनैतिक कारणों से प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार को गिरफ्तार किया वह अलोकतांत्रिक है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की तत्काल रिहाई की मांग की और घटना में शामिल लोगों को उचित सजा देने की मांग की.इस पथावरोध में भाजपा के राज्य कमिटी सदस्य सभापति सिंह,जिला सचिव अभिजीत रॉय,रामानंद पाठक,सुनीता क्याल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?