नगर निगम द्वारा बनाये जा रहे बस स्टैंड का निर्माण कार्य ईसीएल प्रबन्धन ने रोका







 जामुड़िया : ईसीएल के श्रीपुर एरिया क्षेत्र अंतर्गत निंघा स्टाफ क्लब के निकट एक ईसीएल द्वारा निर्मित बस स्टैंड को तोड़कर नगर निगम के द्वारा सोमवार को फिर से निर्माण कार्य किया जा रहा था. इस घटना की जानकारी मिलते ही ईसीएल के श्रीपुर एरिया अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्य रोक दिया गया. जानकारी के अनुसार उस जगह पर ईसीएल द्वारा बहुत सालों पहले स्कूल के बच्चों के लिए एक बस स्टैंड का निर्माण किया गया था, लेकिन ईसीएल द्वारा रख -रखाव के अभाव में यह टूट-फुट गया था.

सोमवार को इस घटना को लेकर इलाके में कौतूहल का विषय बन गया. ईसीएल श्रीपुर एरिया के सुरक्षा अधिकारी उमेश भगत ओर आसुतोष शर्मा ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर हो रहे निर्माण कार्य का (एनओसी) पेपर मांगा , लेकिन निर्माण करने वाले के पास किसी के पास कोई कागज नहीं मिलने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया. इस घटना की सूचना पाकर दस नंबर वोर्ड के पार्षद उषा पासवान के प्रतिनिधि भोला पासवान ने मोके पर पहुंचकर इस घटना का विरोध किया और उन्होंने कहा कि निंघा बाजार पूरा ईसीएल की जमीन है, लेकिन हमलोग इलाके के विकास के लिए कार्य कर रहे है. इस बात को ध्यान में रखते हुए ही निंघा स्टाफ के निकट ईसीएल के द्वारा एक निर्मित बस स्टैंड थी लेकिन ईसीएल द्वारा रख रखाव के अभाव कारण वह जर्जर हालत हो गयी थी. इस जगह से स्कूल के बच्चे बस पकड़ते थे, लेकिन रखरखाव के अभाव कारण इस जगह लोग पेशाब करते थे और गंदगी फेकते थे निंघा बाजार इलाके में जहाँ एक बैंक से लेकर सब्जी, मछली बाजार ओर बहुत सारे दुकान है, लेकिन एक भी शौचालय की ववस्था नहीं थी इसको ध्यान में रखते हुए आसनसोल नगर निगम से राशि आवंटन कर एक सुंदर बस स्टैंड ओर शौचालय निर्माण कार्य किया जा रहा था. लेकिन ईसीएल द्वारा निर्माण रोक दिया गया है, जिससे यह विकास का काम रुक गया है .हमलोग ईसीएल अधिकारियों से अनुरोध है कि इन कार्यो को करने दिया जाए नहीं तो ईसीएल द्वारा ही बस स्टैंड ओर शौचालय निर्माण कार्य किया जाय.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात