बराकर वासियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया




बराकर - रविवार की शाम बराकर नदी तट पर डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखा गया .छठ व्रतियों ने अस्ताचलगमी भगवान आदित्य को अर्ध्य अर्पित किये. बराकर के विभिन्न कमिटियों के सदस्यों ने छठ व्रतियों के लिए पूरे रास्तों की साफ सफाई किया. बराकर चिरकुंडा ब्रिज से नदी का नजारा काफी सुंदर दिख रहा था .

उक्त घाट को फूलो और बिजली की व्यवस्था केअलावे महिलाओं को स्नान करने के लिये कैम्प बनाया है. फ्रेंड्स कमिटी ग्वाला पट्टी द्वारा सड़को के दोनों किनारे लाइट से सजाया गया. तोरण द्वार बनाया गया. बराकर हॉस्पिटल रोड यूथ संघ छठ पूजा कमिटी के रामु सिह,दीनानाथ दास, तथा कमिटी के सदस्यों द्वारा इसे भव्य रूप से सजाया गया था.


वही मन बड़िया नवयुवक संघ के द्वारा भब्य गेट और पंडाल बनाया गया. छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी तरह की व्यवस्था किया गया. उक्त कार्य करने में प्रशांत सिन्हा, समरेश सिन्हा, विक्रांत सिन्हा ,अरूण चौरसिया, गोरा बाउरी, विवेक तिवारी, लछ्मण साव, कुन्दन श्रीवास्तव, संदीप साव, शम्भू साव सहित अन्य लोग सक्रिय रहे .वही नगर निगम की ओर से भी साफ सफाई की व्यवस्था किया गया. किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिये डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी , एसीपी कुल्टी सुकांतो बनर्जी , कुल्टी आई सी कृष्णेन्दू दता, बराकर फाड़ी प्रभारी राजशेखर मुखर्जी लगातार छट घाटो को देखने के लिए आते रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन