ग्राम पंचायत में लूट का राज खत्म करने की माग को लेकर माकपा ने दिया पंचायत प्रधान को ज्ञापन





रांनीगंज-ग्रामपंचायत में लूट का राज खत्म करने की मांग को लेकर माकपा की रानीगंज एरिया कमेटी ने गुरुवार को रांनीगंज बाईपास मोड़ से रैली करते हुए रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत के बाहर पंहूच कर प्रदर्शन किया . विरोध के बाद साजन बाउरी, महंत कोरा, कल्याण दास ने पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा.इस ज्ञापन में मांग की गई कि सौ दिन के कार्य का बकाया भुगतान किया जाए. पंचायत ने करीब दस माह का वेतन बाकी रखा है. नए जॉब कार्ड जारी नहीं हो रहे हैं, गरीब लोगों के पास काम नहीं है. क्षेत्र के लोगों ने गुस्से से कहा कि आवास योजना के नवनिर्मित मकानों की सूची प्रकाशित की जाए. स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि पंचायत आवास योजना के तहत मकान बनाने की प्रक्रिया में कटमनी खाई जा रही है . पंचायत सभी भत्तों पर रोक लगा रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंचायत इलाका में डेंगू जागरूकता के साथ क्षेत्र में सड़कों, नालों और कचरे को साफ करने की व्यवस्था करनी होगी. लोगों ने ग्राम परिषद की बैठक बुलाने की मांग भी की है. विरोध सभा को संबोधित करते हेमंत प्रभाकर, मलयाकांति मंडल, दिब्येंदु मुखर्जी आदि नेताओं ने कहा कि तृणमूल सरकार ग्राम पंचायत को लूट राज में बदल गई है.पंचायत को लुटेरों के हाथ से छुड़ाकर लोगों की पंचायत बनाने के लिए गांव-गांव गठबंधन का आह्वान किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन