गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर बस पड़ाव पर सोमवार की शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया एवं सत्ताधारी तृणमूल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केंद्र के विधायक लखन घूरई समेत काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे. इस दौरान समर्थकों ने बस पड़ाव से रैली निकालकर डी एम सी मोड़ पहुंचे एवम कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया.सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवम प्रदर्शनकारियों को हटाया. श्री घूरई ने कहा कि पुलिस तृणमूल के इशारे पर काम कर रही है. बेवजह अलोकतांत्रिक पद्धति के तहत प्रदेश अध्यक्ष समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया गया है. प्रशासन को उन्हें अविलंब रिहा करना होगा. अन्यथा संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन