शराब के नशे में बाइक चालक ने मारी डिवाइडर को टक्कर ,दो घायल







जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अंतर्गत गोविंद नगर और ज्योति नगर के बीच बाइक सवारों ने एक डिवाइडर को मारी टक्कर. घटना सोमवार की सुबह की है .दोनों युवक कालीपहाड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं . दोनों नशे की हालत में तर-बतर थे. स्थानीय गोविंद नगर निवासियों एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रीपुर फाड़ी पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया. घटनास्थल पर पुलिस पहुँच कर एंबुलेंस के जरिए दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया. गुरुद्वारा सचिव राम सिंह ने बताया हम लोग ने कई बार प्रशाशन से आवेदन किया है कि यह जनबहुल इलाके के रास्ता में इस तरह से नशे की हालत बाहरी लोग यहां प्रवेश ना करें. आज नशे की हालत में इन्होंने एक डिवाइडर को टक्कर मारी है. अगर कोई बच्चा या यहां कोई शख्स रोड पर होता तो उनकी जान भी जा सकती थी. इस तरह से नशे की हालत में फिर अगर कोई गाड़ी लेकर गोविंद नगर इलाके में आता है प्रशासन से इसकी हम लोग शिकायत जरूर करेंगे.

युवकों का इलाज आसनसोल के जिला अस्पताल में चल रहा है. काली पूजा के दिन मस्ती करना इन दोनों युवकों को महंगा पड़ गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात