आसनसोल : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेलखंड पर बर्नपुर के धर्मपुर के समीप ओवरहेड बिजली की तारे कट कर गिर जाने से रेल परिचालन ठप्प हो गई। हालांकि तार काटकर गिरने से कोई हताहत नहीं हुई, ना ही किसी अप्रिय घटना की खबर है। इसके कारण दर्जनों भर ट्रेनों को रद्द कर दी गई। कई ट्रेनें प्रभावित हुई। आसनसोल से आद्रा, पुरूलिया टाटा और बोकारो जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सुबह से ही रेलवे के द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर पार्षद का कंहकसा रिवाज भी भी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा लोगों को सतर्क किया। वहीं रेलवे के द्वारा रेल गेट को बंद कर दिया गया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 5:30 बजे के लगभग अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। इसके बाद रेलवे के ओवरहेड बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। बिजली के तार टूट कर गिर गए। वहीं रेलवे के केबिन से धुआं निकलने लगा। केबिन में मौजूद कर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। इसके बाद मौके पर आरपीएफ के कर्मी पहुंचे। रेलवे के तरफ से बताया गया कि ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर के लटकने से स्थिति में मुराडी और मधुकुंडा के बीच दोनों ओर से ट्रेनों की परिचालन ठप्प हो गया, दामोदर बर्नपुर के बीच सुबह 6:40 तक से ब्लॉक है। इसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए एक साथ 5 टावर वैगन काम कर रहे हैं।









0 टिप्पणियाँ